24 Apr 2024, 17:41:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आसुस ने लॉन्‍च किया अपना नया लैपटॉप - जानें ये शानदार फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2019 2:42PM | Updated Date: May 28 2019 2:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ताइवान की प्रौद्योगिकी कंपनी आसुस ने सोमवार को कहा कि उसने नया स्क्रीनपैड प्लस फीचर वाला लैपटॉप जेनबुक प्रो डुओ (यूएक्स-581) लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में 14 इंच चौड़ा सेकेंडरी टचस्क्रीन है। स्क्रीनपैड प्लस अविभाज्य तरीके से प्राइमरी डिस्प्ले के जुड़ा हुआ है और इसमें बिल्टइन स्क्रीनएक्सपर्ट साफ्टवेयर है, जिसमें काफी एप, टूल्स और युटिलिटी चयन करने की सुविधा है और यूजर को इसका भरपूर फायदा मिलेगा।
 
जेनबुक प्रो डुओ में 4के अल्ट्रा हाई डेफिनिशन (यूएचडी) ओएलईडी टचस्क्रीन, 4के स्क्रीनपैड प्लस और एक टचपैड है। कंप्यूटेक्स 2019 ट्रेड शो से पहले इसे लॉन्च किया गया है। ट्रेड शो का आगाज यहां 28 मई से होने जा रहा है। जेनबुक डुओ (यूएक्स्-481) 14 इंच के अल्ट्रा पोर्टबेल वेरिएंट में भी उपलब्ध है। इसमें चार तरफ से फ्रेमलेस नेनो एज एफएचडी डिस्प्ले और एफएचडी स्क्रीनपैड प्लस है। 
 
यह इंटेल कोर आई-7 प्रोसेसर और जीफोर्स एमएक्स-250 जीपीयू से लैस है। जेनबुक प्रो डुओ (यूएक्स-581) नौवीं जेनरेशन के इंटेल कोर आई-9 आठ कोर प्रोससर के सज्ञथ 5जीएचजेड टुर्बो बूस्ट फ्रिक्वेंसी और 32 जीबी डीडीआर-4 रैम से लैस है। बता दें कि आसुस ने जेनबुक 30 एडिशन, जेनबुक 13, जेनबुक 14 और जेनबुक 15 लैपटॉप भी लॉन्च किया है।
 
वहीं स्क्रीन पैड 2. 0 की बात करें तो ये 5.64 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले पैन दिया गया है, जो 178 डिग्री व्यूविंग एंगल और प्रिसिशन टचपैड टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो मल्टी फिंगर गेस्चर सपोर्ट करती है। स्क्रीनपैड 2.0 जेनबुक 13, जेनबुक 14, जेनबुक 15 और जेनबुक एडिशन 30 लैपटॉप में मिल रही है। बता दें कि कंपनी ने जेनबुक एडिशन 30 स्मार्टफोन कंपनी के 30 साल पूरे होने के मौके पर लॉन्च किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »