29 Mar 2024, 02:08:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Samsung का Galaxy M40 स्मार्टफोन जल्‍द होगा लॉन्‍च - जानें फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2019 11:50AM | Updated Date: May 28 2019 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्मार्टफोन मार्केट में चाइनीज कंपनियों से मिल रही जबरदस्त टक्कर के बाद दक्षिण कोरियाई कंपनी ने Galaxy M सीरीज के तीन स्मार्टफोन Galaxy M10, Galaxy M20 और Galaxy M30 लॉन्च किए थे। इन स्मार्टफोन्स ने मार्केट में सैमसंग की अच्छी वापसी करवाई। अब कंपनी इस सीरीज का अगला स्मार्टफोन Galaxy M40 लॉन्च करने की तैयारी में है। Samsung आने वाले दिनों में Galaxy M40 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है, हालांकि इस बारे में कंपनी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।
 
टिपस्टर इशान अग्रवाल ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि कंपनी भारत में जल्द ही Galaxy M40 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में Galaxy A सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy A10s के लॉन्च का भी जिक्र किया है। ये स्मार्टफोन सैमसंग द्वारा पहले लॉन्च किए गए Galaxy A10 का अपग्रेड मॉडल होगा।
 
MySmartPrice के मुताबिक Galaxy M40 स्मार्टफोन में 6.3-inch डिस्प्ले होगी और ये स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और ऑरेंज कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए आएगा। Galaxy M40 स्मार्टफोन Galaxy M30 से ऊपर का वेरिएंट हो सकता है। अटकलें लगाई जा रही हैं इसमें AMOLED पैनल के साथ-साथ इनडिस्प्ले फिंगर प्रिंट स्केनर दिया जा सकता है। 
 
वहीं Galaxy A10s स्मार्टफोन SM-A107 मॉडल नेम के साथ ब्लू, ग्रीन और ब्लैक कलर में लॉन्च हो सकता है। इसके साथ ही इशान अग्रवाल ने दावा किया है कि Samsung अपने अपकमिंग स्मार्टफोन SM-A207, SM-A307, SM-A507, SM-A707, SM-A907, SM-M307 और SM-A908 पर काम कर रहा है। उनका मानना है कि ‘O7’ कोड नेम से खत्म होने वाले ये डिवाइस Galaxy A20s, Galaxy A30s, Galaxy M30s हो सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »