19 Apr 2024, 04:00:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Xiaomi का ये शानदार स्मार्टफोन आज होगा लॉन्‍च, जानें कीमत-फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2019 11:44AM | Updated Date: May 28 2019 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi आज अपना फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन Redmi K20 को होम मार्केट में लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन का एक और वेरिएंट Redmi K20 Pro स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है। Redmi K20 स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट Beijing में दो बजे ( भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) होना है। शाओमी काफी समय से इस स्मार्टफोन को सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से टीज कर रही हैं।
 
शाओमी का दावा है कि उसका लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi K20 एक ‘फ्लैगशिप किलर’ स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि Redmi K20 स्मार्टफोन में Qualcomm का लीडिंग Snapdragon 855 SoC, गेम टर्बो 2.0 और सातवीं जनेरेशन इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। Redmi ने हाल में ही अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में दिए DC Dimming-सपोर्ट डिस्प्ले को टीज किया था। आज होने वाले लॉन्च इवेंट में कंपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ-साथ Redmi सीरीज के लैपटॉप भी लॉन्च कर सकती है।
 
Xiaomi अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi K20 को चीन में आज दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे) शुरू होगा। इस लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रिमिंग Redmi के ऑफिशियल Weibo अकाउंट और Xiaomi की वेबसाइट में देख सकते हैं। Redmi इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च कर सकता है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट Redmi K20 में Snapdragon 730 चिपसेट होगा। वहीं कंपनी इसका एक ‘Pro’ वेरिएंट भी लॉन्च करेगी, जिसमें Snapdragon 855 SoC शामिल हो सकता है।
 
Red,i K20 स्मार्टफोन के कई लीक्स और ऑफिशियल रेंडर्स पहले ही सामने आ चुके हैं, जिसके मुताबिक, Redmi ब्रांड के अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi K20 में 6.39-इंच की फुल-HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है। वहीं इस स्मार्टफोन का कैमरा शाओमी के Mi 9 SE स्मार्टफोन के रियर में दिए ट्रिपल कैमरा (48+8+13 मेगापिक्सल) सेटअप की तरह होगा। Redmi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »