29 Mar 2024, 04:26:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Vodafone का धमाकेदार ऑफर - 1 साल मुफ्त में मिलेगी ये सुविधाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 12:45PM | Updated Date: May 20 2019 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वोडाफोन के इस जबरदस्त ऑफर से Jio यूजर्स के भी उड़ जाएंगे होश, 1 साल तक मुफ्त मिलेगा 1.5 GB डेटा और बहुत कुछ
मुंबई। टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त प्लान की पेशकश की है। इसके तहत यूजर्स को 1 साल तक रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रही है वो भी मुफ्त। इसके अलावा रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। लेकिन, इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको ऑनलाइन एक काम करना होगा जिसकी जानकारी आगे दी जा रही है। 
 
वोडाफोन के इस ऑफर का नाम "Vodafone Prepaid & Citibank Credit Card Offer" है। वोडाफोन ने कंपनी में सिटी बैंक के साथ पार्टनरशिप किया है। इसका लाभ उठाने के लिए आपको वोडाफोन की वेबसाइट पर विजिट करना है। इसके बाद ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक कर सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना है। ऑफर का फायदा 31 जुलाई तक उठाया जा सकता है। 
 
मिलेंगे ये फायदे
जब आप सिटी बैंक का रिवार्ड्स, IOC, कैशबैक और प्रीमियर माइल्स क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर देंगे। तब कार्ड जारी होने के बाद 30 दिनों के अंदर जैसे ही आप 4000 रुपये खर्च करेंगे वैसे ही इसका लाभ आप तक पहुंच जाएगा। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »