29 Mar 2024, 12:35:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज लॉन्‍च होगा रेडमी का लैपटॉप - बहुत कम होगी कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2019 2:32PM | Updated Date: May 13 2019 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी चीन में अपने स्मार्टफोन रेडमी एक्स की लॉन्चिंग की तैयारी में है। इसे चीन में आज लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अब एक नया खुलासा हुआ है कि रेडमी स्मार्टफोन के साथ ही रेडमी लैपटॉप भी लॉन्च करेगी। टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है कि कंपनी रेडमी फ्लैगशिप फोन के साथ नए रेडमी लैपटॉप को भी मार्केट में उतार सकती है। ऐसी संभावना है कि रेडमी लैपटॉप शाओमी मी नोटबुक रेंज़ से कम कीमत पर उतारा जा सकता है। 
 
इसे प्लास्टिक बॉडी के साथ लाया जा सकता है। Redmi X की बात करें, तो इसमें Snapdragon 855 प्रोसेसर होगा। साथ ही रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा और सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का हो सकता है। फोन को तीन रंगों लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की स्क्रीन भी 6.39 इंच की होगी। साथ ही, एंड्रॉयड Pie 9 ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल होगा। सिक्योरिटी फीचर्स के तौर पर इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »