28 Mar 2024, 19:23:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जियो का 'जियो न्यूज' शुरू करने का ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2019 6:20PM | Updated Date: Apr 11 2019 6:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दूरसंचार क्षेत्र में नई क्रांति का संचार करने वाली रिलायंस जियो ने अब एक नया पन्ना खोलते हुए ‘जियो न्यूज’ की शुरुआत करने का ऐलान किया है। जियो न्यूज मोबाइल एप्लीकेशन के साथ ही वेब आधारित सेवाओं पर भी होगी। यह ऐप गुगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर पर उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा।
 
कंपनी ने इस सेवा की शुरुआत करते हुए कहा कि देश में आम चुनाव के साथ कुछ राज्यों की विधानसभा के चुनाव भी हो रही है। इसके अलावा विभिन्न बड़े आयोजनों के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चल रहा है और आगे 2019 का विश्व कप शुरू होगा। जियो न्यूज पर उपभोक्ता बड़ी आसानी से इन सबकी नवीनतम जानकारी हासिल कर सकेंगे।रिलायंस जियो ने कहा है कि ‘जियो न्यूज’ वन स्टॉप सॉल्यूशन है जिसके माध्यम से ब्रेकिंग न्यूज, लाइव टीवी, वीडियो, मैगजीन, समाचार पत्र और इससे भी अधिक की जानकारी उपभोक्ता को मिलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »