18 Apr 2024, 10:40:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वॉट्सऐप बिजनेस अब iOS यूजर्स के लिए भी उपलब्ध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2019 12:44PM | Updated Date: Apr 5 2019 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अब वॉट्सऐप बिजनेस ऐप की iOS यूजर्स के लिए भी उपलब्ध हो गया है। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी वॉट्सऐप ने जनवरी 2018 में इसे सिर्फ एंड्रॉयड वर्जन के लिए पेश किया था। अब इस ऐप को ब्राजील, जर्मनी, मेक्सिको, लंदन और अमेरिका के अलावा भारत के लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। iOS यूजर्स अब वॉट्सऐप बिजनेस ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य देशों में भी इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा। बता दें, सबसे पहले iPhone में यह ऐप इस साल मार्च में रोलआउट हुआ था और मेक्सिको व ब्राजील जैसे देशों में इसे सबसे पहले देखा गया था।
 
यह ऐप व्यापारियों को उनका बिजनेस प्रोफाइल क्रिएट करने का मौका देता है जिसमें उन्हें अपने ईमेल, स्टोर एड्रेस और वेबसाइट की जानकारी देनी होती है। इसमें उन्हें कई मैसेजिंग टूल मिलते हैं जिससे वे आसानी से अपने ग्राहकों से जुड़ सकते हैं। वॉट्सऐप की तरह आप बिजनेस ऐप को वेब पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमें आपको सभी टूल्स का सपोर्ट मिलेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »