28 Mar 2024, 20:34:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

सैमसंग का गैलेक्सी ऐप स्टोर 12 भारतीय भाषाओं में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 9:42PM | Updated Date: Mar 26 2019 9:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद बनाने वाली कंपनी सैमसंग इंडिया ने यूजर को 12 भारतीय भाषाओं में मोबाइल ऐप उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को इंडस ऐप बाजार के साथ साझेदारी करने की घोषणा की। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि टियर 2 और टियर 3 बाजारों में स्मार्टफोन की पहुंच और मोबाइल ऐप डाउनलोड में तीव्र वृद्धि हुई है।
 
प्रमुख बाजारों में इस ट्रेंड का अध्ययन करने और इंडस ऐप बाजर के साथ साझेदारी कर स्थानीय भाषा में ऐप की बढ़ती मांग को पूरा किया जायेगा। इस साझेदारी से ग्राहक गैलेक्सी ऐप स्टोर पर अंग्रेजी के अलावा 12 भारतीय भाषाओं में ऐप उपलब्ध होंगे। गैलेक्सी ऐप स्टोर अंग्रेजी के अलावा मलयालम, तेलुगु, तमिल, उड़यिा, असमिया, पंजाबी, कन्नड़, गुजराती, हिंदी, उर्दू, बंगाली और मराठी भाषा में उपलब्ध है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »