19 Apr 2024, 12:47:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ब्राजीलियाई खिलाड़ी नेमार ने रचा इतिहास - बनया ये नया रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2018 2:18PM | Updated Date: Nov 29 2018 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। ब्राजीलियाई फुटबाॅल जगत के दिग्गजों में शुमार काका के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नेमार ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर इतिहास रचा है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, नेमार चैम्पियंस लीग में सबसे अधिक गोल करने वाले ब्राजीलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। चैम्पियंस लीग के ग्रुप-सी में बुधवार रात खेले गए मैच में लिवरपूल के खिलाफ पीएसजी के लिए गोल करने के साथ नेमार ने नया इतिहास रचा है। नेमार ने अब तक चैम्पियंस लीग में सबसे अधिक 50 गोल किए हैं। उन्होंने काका को इस क्रम में पीछे छोड़ दिया है। काका ने इस लीग में 30 गोल किए थे। पार्क दे प्रिंसेस में खेले गए इस मैच में पीएसजी ने लिवरपूल को 2-1 से मात देकर चैम्पियंस लीग के नॉकआउट में प्रवेश कर लिया है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »