20 Apr 2024, 14:43:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आईएसएल : आत्मघाती गोल से सत्र में पहली बार हारा केरला ब्लास्टर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2018 3:37PM | Updated Date: Nov 6 2018 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोच्चि। आत्मघाती गोल के कारण केरला ब्लास्टर्स को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में बेंगलुरू एफसी के हाथों 1-2 से हार मिली। मेजबान टीम की यह पांचवें सीजन की पहली हार है जबकि बेंगलुरू पांच मैचों में चौथी जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गया है।
 
मैच का पहला गोल बेंगलुरू एफसी के लिए करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री ने 17वें मिनट में किया। मेजबान टीम ने 30वें मिनट में हासिल पेनल्टी पर गोल करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया लेकिन 81वें मिनट में निकोला क्रेमारेविक के आत्मघाती गोल ने उसे हार पर मजबूर कर दिया। केरल की छह मैचों में यह पहली हार है। बेंगलुरू की टीम अब तक अजेय है। उसके खाते में 13 अंक हैं। केरल की टीम सात अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।
 
 पहले हाफ में दोनों टीमों ने बराबरी का खेल दिखाया। मैच का पहला मौका तीसरे मिनट में हालांकि मेजबान टीम ने बनाया। प्रशांत के. और सीके विनीत का यह प्रयास बेकार चला गया लेकिन नौवें मिनट में केरल ने एक और जोरदार हमला किया। सहल अब्दुल समद ने स्लाविस्ला स्टोजानोविक की मदद से अपनी टीम का खाता खोलना चाहा लेकिन बेंगलुरू के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू सावधान थे।
 
अगले कुछ मिनट तक दोनों टीमों के बीच गेंद के लिए रस्साकसी चलती रही। 17वें मिनट में इस प्रतिस्पर्धा में जीत बेंगलुरू की हुई क्योंकि कप्तान छेत्री ने उसका खाता खोल दिया। छेत्री ने यह गोल अपने सबसे भरोसेमंद साथी मीकू की मदद से किया। मीकू के ही थ्रू बॉल पर छेत्री ने अपनी टीम का खाता खोला।
 
मेजबान टीम ने इसके जवाब में 21वें मिनट में एक जोरदार हमला किया। इस हमले के केंद्र में विनीत थे लेकिन बेंगलुरू के डिफेंडरों ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। केरल ने 28वें मिनट में एक और मौका बनाया और इस पर उसे पेनाल्टी मिल गया क्योंकि थ्रोइन पर समद गोल करने की स्थिति में थे लेकिन नीशू कुमार ने उन्हें गिरा दिया। इस पेनाल्टी पर स्टोजानोविक ने 30वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया।
 
बराबरी का गोल होने के बाद मीकू ने कमान सम्भाली और 33वें मिनट में एक जोरदार हमला किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। 1-1 के स्कोर पर पहला हाफ समाप्त हुआ। दूसरे हाफ का खेल शुरू होने से पहले ही मैदान के एक छोर के फ्लडलाइट ने काम करना बंद कर दिया। लगभग 20 मिनट बाद खेल फिर से शुरू हुआ। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »