20 Apr 2024, 12:31:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रेप आरोपों में फंसे रोनाल्डो बैलन डी अवार्ड ओर की होड़ में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2018 4:00PM | Updated Date: Oct 9 2018 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। जुवेंटस फारवर्ड और इन दिनों रेप के आरोपों का सामना कर रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस बार भी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबाॅलर के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित बैलन डी ओर अवार्ड के लिए नामित 30 खिलाड़ियों में शामिल हैं। 
 
फ्रांस फुटबाॅल मैगजीन द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित बैलन डी ओर अवार्ड के लिए जारी सूची में इस बार 30 खिलाड़ियों का नाम है। पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो पिछले दो बार से यह पुरस्कार जीत रहे हैं और कुल पांच बार यह ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं। हालांकि इस बार रोनाल्डो के नाम को लेकर चर्चा अलग विषयों से है क्योंकि वह पिछले कुछ समय से कथित बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। 
 
33 वर्षीय फुटबाॅलर ने इन आरोपों से इंकार किया है लेकिन इसके चलते नाइकी स्पोर्ट्स वीयर बनाने वाले उनके सबसे बड़े प्रायोजक ने रोनाल्डो के साथ करार समाप्त करने के संकेत देकर उन्हें चिंता में डाल दिया है। एक अनुमान के मुताबिक रोनाल्डो को इस करार के टूटने से करीब 72 अरब का नुकसान हो सकता है। वहीं फीफा ने भी अपनी वेबसाइट से रोनाल्डो की तस्वीर को हटा दिया है जबकि वीडियो गेम बनाने वाली कंपनी ने भी पुर्तगाली फुटबालर पर लगे आरोपों को लेकर चिंता जताई है।
 
रोनाल्डो के अलावा बार्सिलोना स्टार लियोनल मैसी भी हमेशा की तरह सर्वश्रेष्ठ फुटबाॅलर के पुरस्कार के लिये होड़ में हैं। रोनाल्डो और मैसी पिछले कई वर्षां से यह खिताब अपने नाम कर रहे हैं। हालांकि यूरोपियन चैंपियन रियाल मैड्रिड के आठ खिलाड़ी इस बार होड़ में इन दोनों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं जिनमें क्रोएशिया के मिडफील्डर लुका मोडरिच और वेल्स फारवर्ड गारेथ बेल शामिल हैं। 
मोडरिच ने रूस फीफा विश्वकप में गोल्डन बॉल अवार्ड जीता था और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे थे। क्रोएशिया फ्रांस से हारकर उपविजेता रहा था। मोडरिच गत माह फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुने गये थे। वहीं बेल ने लीवरपूल के खिलाफ चैंपियंस लीग फाइनल में दो गोल किये थे। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »