24 Apr 2024, 22:53:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने छह बार के वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना को दी मात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2018 11:20AM | Updated Date: Aug 7 2018 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैड्रिड। भारत की अंडर-20 टीम ने छह बार की विश्व चैंपियन अर्जेंटीना को कोटिफ कप टूनार्मेंट में हराकर बड़ा उलटफेर किया। भारतीय टीम ने अर्जेंटीना की अंडर-20 टीम को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से मात दी।
 
8इस मैच में भारत के लिए दीपक टांगरी (चौथे मिनट) और अनवर अली (68वें मिनट) में गोल किए। अर्जेंटीना के लिए गिल ने 72वें मिनट में किया। भारतीय टीम ने इस मैच की अच्छी शुरूआत की। टांगरी ने चौथे मिनट में ही गोल कर अपनी टीम का खाता खोला। इसके बाद भारतीय टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ अपना आक्रामक खेल जारी रखा। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पहले हाफ में गोल करने के कई अवसर बनाए।
 
68वें मिनट में फ्री किक के जरिए भारतीय टीम के लिए किया गोल
दूसरे हाफ में भी एशियाई टीम आक्रामक नजर आई। अली ने शुरूआत में ही कप्तान अमरजीत सिंह कियाम की ओर से मिले पास को गोल में तब्दील करने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। इस दौरान जाधव को लाल कार्ड भी दिखाया गया। भारत ने अपनी कोशिशें जारी रखी थीं और आखिरकार उसे सफलता हासिल हुई। अली ने 68वें मिनट में फ्री किक के जरिए भारतीय टीम के लिए गोल किया और उसे 2-0 की बढ़त दिला दी। अर्जेंटीना टीम की कोशिशों का फल उसे 72वें मिनट में मिला, जब गिल ने गोल किया। हालांकि, यह गोल जीत के लिए काफी नहीं था। भारतीय टीम के डिफेंस ने अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को गोल करने का दूसरा मौका नहीं दिया और अंत में 2-1 से जीत हासिल की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »