28 Mar 2024, 20:41:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा वर्ल्‍ड कप : फाइनल में पहुंचा फ्रांस, सेमीफाइनल में बेल्जियम को 1-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2018 11:34AM | Updated Date: Jul 11 2018 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेंट पीटर्सबर्ग। फीफा विश्व कप 2018 के पहले सेमीफाइनल में फ्रांस ने बेल्जियम को 1-0 से हरा दिया। इसके साथ ही उसने फीफा फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। फ्रांस की ओर से सैमुअल उम्तिति ने 51वें मिनट में हेडर से गोल किया। उम्तिति ने ने एंटॉनी ग्रीजमैन के कॉर्नर को गोल में तब्दील कर टूर्नमेंट में अपना पहला गोल किया।
 
फ्रांस की टीम पिछले 20 साल में तीसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। फ्रांस और बेल्जियम की टीमें हाफ टाइम तक 0-0 पर बराबर थीं। बेल्जियम की ओर से इडन हेजार्ड ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया उनका एक शॉट गोल पोस्ट के करीब से गुजर गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »