28 Mar 2024, 19:58:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नहीं रही फीफा विश्व कप मैचों की सटीक भविष्यवाणी करने वाली बिल्ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2018 1:41PM | Updated Date: Jul 6 2018 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। फीफा विश्व कप के छह मैचों की सटीक भविष्यवाणी करने वाली बिल्ली की मौत के बाद चीन में सोशल मीडिया पर मायूसी का माहौल है। नारंगी रंग की बिल्ली के सामने खाने के दो बाउल रखे जाते थे जिनके पीछे विश्व कप टीमों के ध्वज बने होते थे। उसने अभी तक छह मैचों की सटीक भविष्यवाणी की और चीन में वह काफी लोकप्रिय हो गई थी ।       
 
पैलेस म्युजियम ने चीन के वेइबो ( ट्विटर जैसा प्लेटफार्म) पर उसका अकाउंट भी बना दिया था। अर्जेंटीना और नाइजीरिया के बीच मैच की उसकी भविष्यवाणी आखिरी थी । म्युजियम ने कहा कि बिल्ली बीमार थी और सोमवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद वेइबो पर 10000 से अधिक प्रतिक्रियाएं आर्इं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »