29 Mar 2024, 14:49:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अजब संयोग : एकीनफीव के कारण विश्व कप पर जारी नोट आया चर्चा में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2018 3:13PM | Updated Date: Jul 4 2018 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। स्पेन को नॉकआऊट में हराने वाली रूस टीम की तारीफें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। खास तौर पर पैनल्टी शूटआऊट तक चले मुकाबले के दौरान रशिया के गोलकीपर इगोर एकीनफीव द्वारा किए गए दो बेहतरीन बचाव लंबे समय तक सोशल साइट्स पर भी चर्चा में रहे। 
अब एक फुटबॉल फैंस ने एकीनफीव से जुड़े संयोग से लोगों को रूबरू करवाया है। दरअसल विश्व कप शुरू होने से पहले रशिया प्रबंधन ने 100 रूबल का एक नोट जारी किया था। इसपर लगे होलोग्राम पर एक गोलकीपर का प्रतिबंब है जो बॉल को गोलपोस्ट में जाने से रोक रहा है। 
 
अगर ध्यान से देखा जाए तो जो मूव होलोग्राम में गोलकीपर का है ठीक ऐसा ही मूव एकीनफीव ने पेनॉल्टी शूटआऊट के दौरान बनाया था। फुटबॉल फैंस इस बात को अजब संयोग की तरह देख रहे हैं। दरअसल इस बारे में नोट जारी करने वाले बैंक आॅफ रशिया ने ही खुलासा किया है। उन्होंने अपने आॅफिशियल ट्विटर पर होलोग्राम और एकीनफीव के उक्त एक्शन की एकसाथ फोटो डाली है जोकि देखने में बिल्कुल एक जैसी लगती हैं
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »