19 Apr 2024, 11:36:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा वर्ल्‍ड कप : आज पुर्तगाल और उरुग्वे का मुकाबला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2018 1:06PM | Updated Date: Jun 30 2018 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रूस। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों में से एक पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और खतरनाक स्ट्राइकर लुइस सुआरेज की टक्कर शनिवार को होने वाले फीफा विश्व कप के दूसरे राउंड 16 मुकाबले का फैसला करेगी। पुर्तगाल और उरुग्वे के बीच मुकाबले के विजेता का क्वार्टरफाइनल में सामना फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच मुकाबले के विजेता से होगा। हालांकि दोनों टीमों को अपने मुकाबले की शुरुआत की सीटी बजने से पहले पता चल जाएगा कि उनका अगला मुकाबला किस टीम से होगा।  
 
ग्रुप-बी में स्पेन के बाद दूसरे स्थान पर रही यूरोपीय चैंपियन पुर्तगाल का सामना ग्रुप ए की शीर्ष टीम से है जिसने अपने तीनों मैच में जीत दर्ज की। रियाल मेड्रिड क्लब से खेलने वाले फॉरवर्ड रोनाल्डो ने पुर्तगाल के पांच में से चार गोल किए हैं जबकि बार्सिलोना क्लब के स्टार खिलाड़ी सुआरेज ने सऊदी अरब और रूस के खिलाफ गोल दागे हैं।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »