29 Mar 2024, 20:39:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा वर्ल्‍ड कप : आज पुर्तगाल और ईरान का मुकाबला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2018 11:00AM | Updated Date: Jun 25 2018 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सारांस्क। पुर्तगाल की फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के नॉकआॅउट दौर में जाने की सारी उम्मीदें अपने करिश्माई स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर टिकी हुई हैं कि वह सोमवार को ईरान के खिलाफ होने वाले ग्रुप बी मुकाबले में टीम को जीत दिलाएं और उसे अगले दौर में पहुंचाएं। रोनाल्डो ने इस विश्व कप में पुर्तगाल के अभी तक के चारों गोल किये है और यूरोपियन चैंपियन टीम पूरी तरह रोनाल्डो पर निर्भर है। ग्रुप बी इस समय ग्रुप आॅफ डैथ बना हुआ है। पुर्तगाल के दो मैचों से चार अंक हैं, जबकि ईरान के इतने ही मैचों से तीन अंक हैं। इस ग्रुप में पूर्व चैंपियन स्पेन के भी चार अंक हैं।
 
पुर्तगाल-ईरान के बीच करो या मरो का मुकाबला 
स्पेन का आखिरी मुकाबला टूर्नामेंट से बाहर हो चुके मोरक्को से है, इसलिए उसके आगे की राह आसान मानी जा रही है, जबकि पुर्तगाल और ईरान के बीच यह करो या मरो का मुकाबला है। यदि ईरान उलटफेर करता है तो वह नॉकआॅउट दौर में चला जाएगा, लेकिन इस करिश्मे के लिए उसे रोनाल्डो जैसे करिश्मे को काबू करना होगा। दूसरी तरफ पुर्तगाल को अगले दौर में जाने के लिए सिर्फ ईरान से ड्रॉ खेलने की जरूरत है।
 
ईरान के डिफेंस को चीरना होगा
ईरान का डिफेंस खासा मजबूत है और यह एशियाई टीम में पांच-छह खिलाड़ी डिफेंस में रख कर खेलती है। रोनाल्डो को ईरान के इसी डिफेन्स को चीरना होगा। रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ 3-3 के ड्रा में हैट्रिक जमाई थी और मोरक्को के खिलाफ मैच विजयी गोल दागा था। रोनाल्डो इस गोल से यूरोप के सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए थे।
 
बड़ी जीत के लिए उतरेगा पुर्तगाल
पुर्तगाल इस मैच में न केवल जीत के लिए बल्कि बड़ी जीत के लिए उतरेगा ताकि जीतने के बाद गोल औसत में वह ग्रुप में टॉप पर रह सके। रियाल मेड्रिड के 33 वर्षीय स्ट्राइकर दो मैचों में पुर्तगाल के औसत प्रदर्शन के बीच एकमात्र चमकदार सितारा रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »