20 Apr 2024, 18:56:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा वर्ल्‍ड कप : मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 2-1 से दी मात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2018 1:38PM | Updated Date: Jun 24 2018 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। फीफा विश्व कप 2018 ग्रुप एफ के एक  मुकाबले में मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 2-1 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही मेक्सिको की टीम ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है वहीं साउथ कोरिया के लिए अब इस विश्व कप में आगे बढ़ पाना असंभव नजर आ रहा है। मेक्सिको की ओर से कार्लोस वेला ने 26वें मिनट में पेनल्टी से गोल किया। 
 
इसके बाद 66वें मिनट में जेवियर हेर्नानदेज ने गोल किया। सोंग हेंग-मिंग ने इंजरी टाइम में गोल कर कोरिया के लिए एक गोल किया। मेक्सिको की दो मैचों में यह दूसरी जीत है। पहले मैच में मेक्सिको ने जर्मनी को 1-0 से हराया था। यह दो मैचों में मेक्सिको की दूसरी जीत है और इसके साथ ही टीम के नॉक आउट में पहुंचने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।  हिरविंग लोजानो ने मूव बनाया और गेंद को जेवियर को थमाया। जेवियर ने लो शॉट खेला और कोरियाई गोलकीपर जो हेन-वू को छकाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया।
 
यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 50वां गोल रहा। उन्हें चिचारितो भी कहा जाता है। इससे पहले, साउथ कोरियाई टीम मेक्सिन टीम पर दबाव बनाते हुए गोल उतारने की कोशिश में जुटी थी। कार्लोस वेला की पेनल्टी किक ने मेक्सिको को पहले हाफ में गोल कर बढ़त दिला दी थी।  कार्लोस वेला ने 26वें मिनट में पेनल्टी किक से गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी। जेंग ह्यून-सू ने आंद्रेस गुरदादो के पास को स्लाइड करके रोकने की कोशिश की। रेफरी ने इसे नियम के खिलाफ माना और मेक्सिको को पेनल्टी किक दी। गोलकीपर वू ने दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन वेला ने संयम के साथ किक लगाई और टीम का खाता खोला। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »