25 Apr 2024, 17:04:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा विश्व कप : पुर्तगाल ने मोरक्को को 1-0 से दी मात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 12:04PM | Updated Date: Jun 21 2018 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस में खेले जा रहे फीफा विश्वकप के 21वें संस्करण में आज पुर्तगाल ने स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मदद से मोरक्को को 1-0 से हराया। रोनाल्डो ने मैच के चौथे मिनट में गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद हालांकि रोनाल्डो को मौके मिले लेकिन वह उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सके।
 
वहीं मोरक्को के खिलाड़ी शुरू से लेकर अंत तक संघर्ष करते दिखे लेकिन पुर्तगाल के खिलाड़ी उन्हें रोकने में कामयाब रहे। इससे पहले पांच बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए रोनाल्डो की हैट्रिक की मदद से यूरोपीय चैंपियन पुर्तगाल ने सोची में अपने पहले मैच में स्पेन को 3-3 से बराबरी पर रोका था। यह रोनाल्डो के करियर की 51वीं हैट्रिक थी। संयोग से टूर्नामेंट के इतिहास में भी यही 51वीं हैट्रिक थी। इससे रोनाल्डो चार विश्व कप में गोल करने वाले चौथे फुटबॉलर भी बने थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »