28 Mar 2024, 22:48:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा वर्ल्ड कप 2018 का ऑफिशियल थीम सॉन्ग रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2018 1:24PM | Updated Date: Jun 10 2018 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। फीफा वर्ल्ड कप का 21वां संस्करण 14 जून से रूस में शुरू होने जा रहा है। इसी बीच आगामी वर्ल्ड कप के लिए आॅफिशियल सॉन्ग भी रिलीज हो चुका है। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के आॅफशियल सॉन्ग का वीडियो अमेरिकी के प्रसिद्ध गायक निकी जैम ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया। सोशल मीडिया पर इस गाने को अपलोड होने के करीब एक घंटे के भीतर ही 70,000 से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। फीफा वर्ल्ड कप के लिए इस गाने को अमेरिका के प्रसिद्ध डीजे और गीतकार डिप्लो ने बनाया है।
 
वहीं इस गाने को अमेरिका के मशहूर आर्टिस्ट निक्की जैम और अल्बनियान सिंगर एरा इस्तरेफी ने अपनी आवाज से सजाया है। वहीं इन दोनों के साथ इस गाने में ब्राजील की नेशनल फुटबॉल टीम के पूर्व स्टार फुटबॉलर रोनाल्डीन्हो के अलावा बॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ नजर आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि 15 जुलाई को लुझनिकी स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड 2018 के फाइनल में ये सितारे एक साथ यही थीम सॉन्ग हजारों फैंस के सामने गाएंगे।
 
गौरतलब है कि 14 जून से 15 जुलाई तक तक फीफा वर्ल कप 2018 का 21वां सीजन रूस में खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप में कुल 32 टीमें शिरकत करने जा रही हैं। वहीं करोड़ों फैंस की चहेती टीम इटली इस बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »