29 Mar 2024, 17:50:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अर्जेंटीना की टीम घोषित, इस खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2018 12:38PM | Updated Date: May 23 2018 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्यूनस आयर्स। इंटर मिलान के लिए सेरी-ए लीग में सबसे अधिक 29 गोल दागने वाले माउरो इकार्डी को अर्जेंटीना की 23 सदस्यीय विश्व कप फाइनल टीम में शामिल नहीं किया गया है। टीम के कोच जॉर्ज साम्पोली ने फाइनल टीम की घोषणा की, जिसमें इकार्डी नहीं हैं। पाउलो डेबाला और गोंजालो हिगुएन को टीम में शामिल किया गया है। इन्हें लियोनेल मेसी और सर्गियो अगुएरो के साथ विश्व कप के लिए अर्जेंटीना की फॉरवर्ड लाइन में शामिल किया गया है। 
 
अर्जेंटीना टीम में 2014 में हुए विश्व कप फाइनल में जर्मनी के खिलाफ हार का सामना करने वाली टीम से आठ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वेलेज सार्सफील्ड स्टेडियम में 27 मई को अर्जेंटीना की टीम दर्शकों के सामने प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लेगी। नौ जून को इजरायल के खिलाफ दोस्ताना मैच में हिस्सा लेगी। 
 
अर्जेंटीना फुटबाॅल टीम : गोलकीपर्स: सर्गियो रोमेरो, विल्फ्रेडो काबालेरो, फ्रांको अमार्नी।
डिफेंडर्स : गेब्रिएल मासेर्डो, जेवियर मास्चेरानो, निकोल्स ओटामेंडी, फेडरिको फाजियो, माकोर्स रोजो, निकोल्स टागलियाफिको, क्रिस्टियन एंसाल्डी, माकोर्स अकुना।
मिडफील्डर्स : लुकास बिगलिया, एडुआर्डो साल्वियो, एवेर बानेगा, एंगेल डी मारिया, मैनुएल लांजीनी, गियोवानी लो सेल्सो, मैक्सीमिलियानो मेजा।
फारवर्ड्स : लियोनेल मेसी, सर्गियो अगुएरो, गोंजालो हिगुएन और पाउलो डेबाला। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »