29 Mar 2024, 21:28:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंटरकांटिनेंटल कप के लिए 30 संभावितों का चयन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2018 5:19PM | Updated Date: May 10 2018 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय फुटबाॅल टीम के कोच स्टीफन कोंस्टेनटाइन ने मुंबई में एक जून से होने वाले हीरो इंटरकांटिनेंटल कप की तैयारियों के लिए 30 सदस्यीय संभावितों का चयन किया है। राष्ट्रीय कोच कोंस्टेनटाइन ने जिन खिलाड़ियों को चुना है उन्हें 16 मई तक मुंबई में लगने वाले अभ्यास कैंप में एकत्रित होना होगा जबकि जेएसडब्ल्यू बेंगलुरू एफसी के 16 खिलाड़ी 18 मई को कैंप में पहुंचेंगे। ये खिलाड़ी एएफसी कप की प्रतिबद्धताएं पूरी करने के बाद कैंप से जुड़ेंगे। 
 
भारत को इंटरकांटिनेंटल कप में केन्या, न्यूजीलैंड और चीनी ताइपे के खिलाफ खेलना है जो यूएई 2019 एएफसी एशियन कप की तैयारियों के लिए अहम है। कोंस्टेनटाइन ने भी एएफसी कप की तैयारियों के लिहाज से इंटरकांटिनेंटल कप को अहम बताया।
 
उन्होंने कहा - हमें एएफसी एशियन कप की तैयारियों को मजबूत करने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने होंगे और इंटरकांटिनेंटल कप हमारे लिए एक अच्छा मौका होगा जहां हमें कई मजबूत टीमों के साथ खेलने को मिलेगा। न्यूजीलैंड की टीम हमारे लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित होगी।
 
कोंस्टेनटाइन ने कहा - चीनी ताइपे हमें अलग तरह की परेशानी देगा। वह काफी हद तक थाईलैंड जैसा खेलते हैं और एशियन कप में हमारे साथ ग्रुप में भी है। केन्या की टीम अपनी मजबूती और शारीरिक क्षमता के लिए जानी जाती है। इसलिए यह टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत अहम होगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »