25 Apr 2024, 11:08:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रूस के खिलाफ दोस्ताना मैच में फ्रांस के लिए नहीं खेल पाएंगे थोविन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2018 10:54AM | Updated Date: Mar 27 2018 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस के खिलाड़ी फ्लोरियान थोविन मंगलवार को विश्व कप टूर्नामेंट-2018 के मेजबान रूस के खिलाफ दोस्ताना मैच नहीं खेल पाएंगे। थोविन मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के कारण इस मैच में फ्रांसीसी टीम के साथ नहीं खेल पाएंगे। फ्रेंच फुटबाल महासंघ (एफएफएफ) ने सोमवार को इसकी घोषणा की। 2016 यूरोपियन चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर रहने वाली फ्रांसीसी टीम सोमवार सुबह क्लेरेफोंटेने प्रशिक्षण शिविर से रूस के सेंट पीटसबर्ग के लिए रवाना हो गई।
 
फ्रांस की फुटबाल टीम के कोच डिदिएर देसचैम्प्स ने थोविन के स्थान पर टीम में किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है। फ्रांस को पिछले शुक्रवार को कोलंबिया के खिलाफ स्टेड दे फ्रांस स्टेडियम में खेले गए मैच में 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। साल 1998 में विश्व कप जीतने वाली फ्रांसीसी टीम को 14 जून से रूस में शुरू होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट के लिए ग्रुप-सी में पेरू, आस्ट्रेलिया और डेनमार्क के साथ टीम में शामिल किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »