29 Mar 2024, 16:20:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पंजाब ने केरल को 3-1 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 9:48PM | Updated Date: Jan 20 2020 9:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लुधियाना। दीपांडा डिका के दूसरे हाफ के दो शानदार गोलों की मदद से पंजाब एफसी ने गोकुलम केरल को सोमवार को यहां गुरु नानक स्टेडियम में खेले गए हीरो आई लीग फुटबॉल चैंपियनशिप के मुकाबले में 3-1 से हरा दिया। पंजाब ने पहले हाफ के इंजरी समय के पहले मिनट में सर्जियो बार्बोजा के गोल से बढ़त बना ली लेकिन केरल ने दूसरे हाफ में 52वें मिनट में हेनरी किसेका के गोल से बराबरी हासिल कर ली।
 
डिका ने 64वें मिनट में पंजाब को 2-1 की बढ़त दिलाई और मैच के इंजरी समय के पहले मिनट में पंजाब का तीसरा गोल दाग दिया। पंजाब ने इस जीत से तीन हासिल किये और वह 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वह शीर्ष पर चल रहे कोलकाता के मोहन बागान से तीन अंक पीछे है। केरल के खाते में 10 अंक हैं। डिका को हीरो ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »