29 Mar 2024, 21:09:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मोहन बागान ने इंडियन एरोज को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 2:19AM | Updated Date: Jan 10 2020 2:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कल्याणी। डेनियल साइरस के पहले हाफ के गोल की बदौलत मोहन बागान ने इंडियन एरोज को गुरूवार को 1-0 से हराकर हीरो आई लीग फुटबॉल चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। कल्याणी स्टेडियम में खेले गए इस मैच का एकमात्र महत्वपूर्ण गोल साइरस ने पहले हाफ में 19वें मिनट में किया। बागान ने अपने पिछले मुकाबले में श्रीनगर में रियल कश्मीर को 2-0 से हराया था। बागान के इस जीत के बाद 13 अंक हो गए हैं और उसने शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इंडियन एरोज की टीम चार अंकों के साथ सबसे निचले स्थान पर है। साइरस को हीरो ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »