18 Apr 2024, 18:06:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मालदीव को पीटकर भारत अंडर-18 फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2019 12:29AM | Updated Date: Sep 28 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। भारत ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए मालदीव को शुक्रवार को 4-0 से पीटकर सैफ अंडर-18 फुटबॉल चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। भारत की जीत में नरेंदर गहलोत ने सातवें, मानवीरवीर सिंह ने 79वें और निंतोइनगांबा मीतई ने 81वें मिनट में गोल किये। भारत को अहनाफ राशिद के पहले हाफ के इंजरी समय में किये गए आत्मघाती गोल का भी फायदा मिला। भारत का फाइनल में बंगलादेश से मुकाबला होगा। फाइनल रविवार को खेला जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »