29 Mar 2024, 07:59:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फुटबालर पेले के बेटे को 12 वर्ष घर पर जेल की सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2019 2:06AM | Updated Date: Sep 27 2019 2:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डी जेनेरो।  ब्राजील के दिग्गज फुटबालर पेले के बेटे एडसन चोल्बी नाशिमेंटो को अच्छे व्यवहार की बदौलत अपने घर पर शेष 12 वर्षो की सजा भुगतने की अनुमति दे दी गयी है। एडसन को वर्ष 2014 में मादक पदार्थों के लिये धन शोधन के आरोप में 33 वर्ष की सजा सुनाई गयी थी। लेकिन उनकी अपील के बाद फरवरी 2017 में उनकी सजा को कम कर 12 वर्ष 11 महीने कर दिया गया था। साओ पाउलो के न्यायाधीश सुएली जेराइक ने 49 वर्षीय एडसन को हालांकि उनके अच्छे व्यवहार के चलते घर पर ही अपनी 12 वर्ष की सजा भुगतने की अनुमति दे दी है।
 
लेकिन उन्हें इस दौरान हर महीने अदालत में आने और 30 दिनों के भीतर काम ढूंढने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा उन्हें निर्देश के बिना घर से निकलने की भी अनुमति नहीं होगी। न्यायाधीश ने कहा कि यदि एडसन इन निर्देशों का पालन नहीं करेंगे तो उन्हें वापिस जेल भेज दिया जाएगा। पेले के बेटे वर्ष 1990 में सांतोस के लिये गोलकीपर की भूमिका निभा चुके हैं लेकिन बाद में वह कोचिंग में आ गये थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »