20 Apr 2024, 04:44:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फुटबाल : मैसी को मिला फीफा ऑफ द ईयर अवार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2019 3:27PM | Updated Date: Sep 24 2019 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोम। अर्जेंटीना के स्टार फुटबालर लियोनल मैसी और अमेरिका को महिला फुटबाल विश्वकप का खिताब दिलाने वाली मेगन रैपीनोए को फीफा की तरफ से वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरूष और महिला फुटबालर के पुरस्कार से नवाजा गया है। बार्सिलोना स्ट्राइकर ने लीवरपूल को चैंपियंस लीग का खिताब दिलाने वाले विर्जिल वान दिजिक को पछाड़कर यह अवार्ड अपने नाम किया है, जिन्हें गत माह यूएफा प्लेयर अवार्ड से नवाजा गया था। जुवेंटस फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो को भी इस पुरस्कार की श्रेणी में शामिल किया गया था।
 
वह सम्मान समारोह में शामिल नहीं हुये। 32 वर्षीय मैसी और 28 साल के वान हालांकि इस वर्ष प्रतिष्ठित बैलन डी ओर अवार्ड की होड़ में सबसे आगे चल रहे हैं जिसकी घोषणा 2 दिसंबर को की जाएगी। अमेरिकी महिला फुटबालर रैपीलोए ने हमवतन विश्वकप विजेता टीम की खिलाड़ी एलेक्स मोर्गन और इंग्लैंड की लुसी ब्रांजÞ को हराकर यह सम्मान अपने नाम किया। वहीं अमेरिकी टीम के कोच जिल एलिस को सर्वश्रेष्ठ महिला कोच अवार्ड दिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »