19 Apr 2024, 23:32:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने बहरीन को 5-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2019 6:11PM | Updated Date: Sep 21 2019 6:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ताशकंद। भारत की युवा टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए एएफसी अंडर-16 फुटबाल चैम्पियनशिप क्वालीफायर्स के ग्रुप बी के अपने दूसरे मैच में शुक्रवार को बहरीन को 5-0 से हरा दिया। भारत ने इससे पूर्व अपने पहले मैच में तुर्कमेनिस्तान को 5-0 से हराया था। रत ने पहले हाफ में तीन और दूसरे हाफ में एक गोल दागा। भारत को बहरीन के एक आत्मघाती गोल का भी फायदा भी मिला। भारत की एकतरफा जीत में श्रीदार्थ ने चौथे और 27वें मिनट में तथा शुभो पॉल ने पहले हाफ के इंजरी समय और 73वें मिनट में गोल किये। भारत की जीत में बहरीन के गोलकीपर मोहम्मद जाफर के 25वें मिनट के आत्मघाती गोल का भी योगदान रहा। श्रीदार्थ ने पिछले मैच में भी दो गोल दागे थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »