28 Mar 2024, 21:53:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फुटबॉल : कोलकाता में जौहर दिखाएगा बस्तर का संतोष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2019 4:32PM | Updated Date: Sep 21 2019 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर का होनहार फुटबालर संतोष नाग संतोष ट्राफी में अपना हुनर दिखाएगा। संतोष का चयन छत्तीसगढ़ की टीम में हुआ है। संतोष ट्रॉफी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से 40 किमी दूर कल्यानी में 22 से 27 सितंबर तक आयोजित की गई है। बस्तर से जुड़े राष्ट्रीय रेफरी अनुदेशक रूपक मुखर्जी इसी टूर्नामेंट को लेकर कोलकाता में हैं।
 
उन्होंने बताया कि संतोष लेफ्ट डिफेंस पोजीशन में खेलता है। वर्तमान में वह स्पोर्टिंग क्लब नगरनार का खिलाड़ी है। उन्होंने बताया कि संतोष के अच्छे प्रदर्शन को ध्यान में रखकर उसका राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया गया है। बस्तर के दो युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की संतोष ट्राफी फुटबाल स्पर्धा में खेल चुके हैं। इनमें रेलवे क्लब का राम और फुटबाल एकेडमी का रोहित ठाकुर शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »