29 Mar 2024, 16:04:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

यह दिग्‍गज खिलाड़ी बोला - गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स करना...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 11:37AM | Updated Date: Sep 20 2019 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फुटबॉल के सुपरस्टार क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का हाल में एक इंटरव्‍यू सामने आया है। इस इंटरव्‍यू में क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने कई बड़े खुलासे किए। क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने इस दौरान कहा है कि अपनी गर्लफ्रेंड जियोर्जिना रोड्रिग्वेज के साथ चादर के अंदर बिताया गया हर एक पल उनके दो दशक के करियर में किए गए सबसे बेहतरीन गोल से भी बेहतर अनुभव देता है। रोनाल्डो ने अपने दो दशक के करियर में अब तक कुल 700 गोल किए हैं। ब्रिटिश पत्रकार पीयर्स मोर्गन को दिए इंटरव्‍यू में रोनाल्डो ने कहा कि 2018 में जुवेंतस के खिलाफ रियल मेड्रिड के लिए खेलते हुए किया गया ओवरहेड गोल उनके लिए आज तक उनके करियर का श्रेष्ठ गोल है।
 
जब रोनाल्डो से यह पूछा गया कि अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बिताया गया पल बेहतर है या फिर फुटबॉल के मैदान पर बिताया गया पल, इस पर रोनाल्डो ने हंसते हुए कहा कि निश्चित तौर पर जियो (गर्लफ्रेंड) के साथ बिताया गया हर एक पल मैदान में बिताए गए पल से बेहतर है। अपने गोल के बारे में बताते हुए रोनाल्डो ने कहा कि वह बाइसिकिल गोल करने का प्रयास सालों से कर रहे थे और अंतत: वह सफल हुए। 
 
स्टार स्ट्राइकर साल 2016 से जियो के साथ डेट कर रहे हैं और उनसे उन्हें एक बेटी भी है। जियो और रोनाल्डो के साथ उनके तीन अन्य बच्चे भी रहते हैं। रोनाल्डो ने यह भी कहा कि वह कितने गरीब परिवार से आए हैं और किस तरह उन्होंने तथा उनके दोस्तों ने कुछ बर्गर के लिए भीख मांगी थी। रोनाल्डो के मुताबिक यह घटना उस समय की है, जब वह 12 साल के थे।
 
इंटरव्यू के दौरान यह कहते हुए रोनाल्डो की आंखें भर आईं कि किस तरह बिना वजह के उन पर रेप के आरोप लगाए गए। रोनाल्डो ने यह भी कहा कि किस तरह उन्होंने 17 कारें खरीदीं और अच्छा बैंक बैलेंस बनाया। रोनाल्डो ने इस बात को लेकर भी अफसोस जाहिर किया कि उनके पिता का इंतकाल उस समय हुआ, जब वह सिर्फ 20 साल के थे और वह उनकी सफलता का जश्न नहीं मना सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »