28 Mar 2024, 20:52:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत फीफा रैंकिंग में दो स्थान गिरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2019 8:12PM | Updated Date: Jul 25 2019 8:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत हाल में इंटरकांटिनेंटल कप में अपने निराशाजनक प्रदर्शन के कारण दो स्थान गिरकर गुरूवार को जारी ताजा फीफा रैंकिंग में 103वें स्थान पर खिसक गया है। भारतीय टीम चार देशों के इंटरकांटिनेंटल कप में 119वीं रैंकिंग के ताजिकिस्तान से 2-4 से और 118वीं रैंकिंग के उत्तर कोरिया से 2-5 से हार गयी थी जबकि 87वीं रैंकिंग के सीरिया के साथ भारत ने 1-1 का ड्रॉ खेला था।

भारत के फीफा रैंकिंग में 1214 अंक हैं और उसने पांच अंकों की गिरावट झेली है। भारत एशियाई देशों में 18वें स्थान पर है। ईरान फीफा रैंकिंग में 23वें स्थान के एशियाई देशों में सबसे आगे हैं। ईरान के बाद जापान 33वें, कोरिया 37वें, आस्ट्रेलिया 46वें और 2022 विश्वकप का मेजबान कतर 62वें नंबर पर है। विश्व रैंकिंग में बेल्जियम पहले, ब्राजील दूसरे, फ्रांस तीसरे, इंग्लैंड चौथे और उरूग्वे पांचवें नंबर पर है। कोपा अमेरिका का खिताब जीतने वाले ब्राजील ने एक स्थान का सुधार किया है जबकि उरूग्वे ने अपनी रैंकिंग में तीन स्थान की छलांग लगायी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »