17 Apr 2024, 00:22:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अमेरिका ने चौथी बार जीता महिला फुटबॉल विश्व कप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 5:38PM | Updated Date: Jul 8 2019 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लियोन। अमेरिका ने दूसरे हाफ के दो गोलों की मदद से हॉलैंड को 2-0 से हराकर फीफा महिला विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब चौथी बार जीत लिया है। अमेरिका ने इस जीत से अपना खिताब बरकरार रखा। अमेरिका ने चार साल पहले जापान को 5-2 से हराकर खिताब जीता था। अमेरिका ने चौथी बार यह खिताब जीता है। अमेरिका ने इससे पहले 1991, 1999, और 2015 में यह खिताब जीता था। पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद अमेरिका ने दूसरे हाफ में नौ मिनट के अंतराल में दो गोल दागकर खिताब अपने नाम किया।
 
यह पहला मौका है जब किसी टीम ने लगातार खिताब जीता है। मेगन रेपीनो ने 61वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर अमेरिका को 1-0 से आगे किया जबकि रोज लेवेले ने 69 वें मिनट में टीम का दूसरा गोल किया। मेगन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इससे पहले कल स्वीडन ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »