25 Apr 2024, 17:57:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैसी के हमशक्ल ने 23 महिलाओं के साथ किया गंदा काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2019 6:04PM | Updated Date: Jun 27 2019 6:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान के निवासी और मुख्य रूप से ‘ईरान के मैसी’ के रूप में मशहूर रेजा पारास्तेश पर अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मैसी के हमशक्ल होने का फायदा उठाते हुए करीब 23 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। पारास्तेश पर आरोप लगा है कि उन्होंने महिलाओं से असली मैसी होने का झूठ बोलकर उनके साथ धोखाधड़ी की और शारीरिक संबंध भी बनाये। मैसी पर यह आरोप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हालांकि ईरानी निवासी ने इन आरोपों से इंकार किया है और खुद को निर्दोष बताया है।
 
पारास्तेश देखने में बिल्कुल बार्सिलोना के खिलाड़ी मैसी की तरह ही दिखाई देते हैं। मंगलवार को मार्का सहित अन्य मीडिया सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया था कि पारास्तेश ने अपने मैसी की तरह सूरत होने का फायदा उठाते हुये कई महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाये हैं। स्पेनिश समाचार एजेंसी ने दावा किया है कि ईरानी निवासी ने करीब 23 महिलाओं को खुद को असली मैसी बताकर शारीरिक संबंध बनाये हैं।
इस खबर के फैलने के बाद 26 वर्षीय पारास्तेश ने ओमास्पोर्ट को एक साक्षात्कार में इस खबर को झूठ बताया है।
 
उन्होंने कहा - यह खबर मुस्लिम देशों में फैल रही है जो खतरनाक है। मुझे इससे काफी शोषण झेलना पड़ा है और पूरी दुनिया में इस खबर ने मुझे परेशानी में डाल दिया है। मेरे परिवार ने भी मुझे इसके लिये बुरा भला कहा है लेकिन आम लोगों की अभद्र टिप्पणियां काफी दुखद हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »