20 Apr 2024, 21:09:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ब्राजील ने बोलीविया को 3-0 से हराया साओ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2019 7:10PM | Updated Date: Jun 15 2019 7:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पाउलो। मेजबान ब्राजील ने कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए शुक्रवार को उद्घाटन मुकाबले में बोलिविया को ग्रुप ए में 3-0 से हरा दिया। मैच का पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद ब्राजील ने तीनों गोल दूसरे हाफ में किये। हालांकि इस मैच में ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार  जूनियर नहीं खेले जो फिलहाल अपनी चोट से उबर रहे हैं।

ब्राजील की जीत में फिलिप कोटिन्हो ने दो गोल दागे। बार्सिलोना के लिए खेलने वाले कोटिन्हो ने पहला गोल 50वें मिनट में पेनल्टी पर किया। उन्होंने इसके तीन मिनट बाद ही अपना दूसरा गोल दाग कर ब्राजील को 2-0 से आगे कर दिया। ब्राजील का तीसरा गोल 85वें मिनट में एवर्टन सौसा सोआरेस ने किया। आठ बार के चैंपियन और इस टूर्नामेंट में आखिरी बार 2007 में खिताब जीतने वाले ब्राजील की बोलिविया के खिलाफ यह 21वीं जीत है। दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »