19 Apr 2024, 21:51:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इथियोपिया में ग्रेनेड हमले में फुटबॉल खिलाड़ी की मौत अदिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2019 7:45PM | Updated Date: Jun 7 2019 7:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबाबा। इथियोपिया के ओरोमिया राज्य में ग्रेनेड हमले में एक फुटबॉल खिलाड़ी की मौत हो गयी तथा अन्य तीन लोग घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी  है। मृतक की पहचान वोन्दोवोसेन योहानेस के रूप में हुयी है जो इथियोपिया नेकेमटे फुटबॉल क्लब के लिए खेलता था। एफबीसी के अनुसार नेकेमटे शहर में बुधवार शाम को एक होटल में अज्ञात हमलवारों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया था जिसमें उनकी मौत हो गयी थी तथा अन्य तीन लोग घायल हो गए थे। 

पुलिस ने इस मामले में शक के आधार पर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। ओरोमिया संचार ब्यूरो की विज्ञप्ति के अनुसार गुरुवार को अदिस अबाबा में सरकारी अधिकारियों की हत्या की साजिश  रच रहे चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। इनके  पास से कई मोबाइल फोन तथा सैन्य वर्दी भी जब्त की गयी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »