29 Mar 2024, 14:46:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

साड़ी में खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं ये हेयर स्टाइल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 4:23PM | Updated Date: Mar 7 2018 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यदि आप साड़ी पहनना पसंद करती हैं और हमेशा एक ही तरह के हेयर स्टाइल से तंग आ चुकी हैं, तो आपको कुछ ऐसे हेयर स्टाइल चुनने चाहिए, जो साड़ी पर आसानी से बनाए जा सकते हों तथा जो देखने में भी आकर्षक हों।
 
शादी के फंक्शन से लेकर बर्थ डे पार्टी तक इतने सारे समारोह होते हैं, जिनमें साड़ी के साथ यदि आप ये हेयर स्टाइल बनाएं तो ग्लैमर और स्टाइलिश दिखेंगी।
 
स्ट्ड जूड़ा : यह जूड़ा बालों को बिखरने नहीं देता है और इसे साधारण जूड़े की तरह ही बनाया जाता है। बस आपको कोई अच्छी सी क्लिप लगाना होती है, ताकि जूड़ा सूना न लगे। 
 
साइड चोटी  : यदि आप खुले बालों या साधारण चोटी परेशान हो गई हैं, तो साइड चोटी बनाएं। साइड में चोटी को खजूर के तरीके से गूंथ लें। 
 
फ्रंट पफ जूड़ा : इसमें सामने की ओर छोटा सा पफ बनाया जाता है और फिर पीछे की ओर जूड़ा बनाते हैं। आप चाहें तो इसमें सफेद गजरा भी लगा सकती हैं।
 
बीच से मांग निकालकर बनाएं जूड़ा : साधारण तरीके से बालों को कंघी कर के जूड़ा बनाने से बेहतर है कि आप बीच से मांग निकाल लें और फिर जूड़ा बनाएं। 
 
हेयर पफ पोनीटेल : बालों में हल्का सा पफ बनाएं और पोनीटेल बनाएं। यह लुक काफी खास लगता है और उम्र भी कम लगती है। 
 
ब्रेडेड जूड़ा  : यदि आप एथनिक लुक कैरी कर रही हैं, तो ब्रेडेड जूड़ा सबसे अच्छा लगता है। इस जूड़े में गजरा लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। 
 
ट्वीस्टेड जूड़ा : विंटेज लुक के लिए ये जूड़ा सबसे खास होता है। इसे आपको पिन से कसना पड़ता है और यह फेंसी साड़ी पर बनाया जाता है।
किसी भी पारंपरिक परिधान पर यह अच्छा नहीं लगता है। 
 
वेवी बॉब : यह स्टाइल साड़ी पर काफी अच्छा लगता है। यह क्लासी टच देता है। 
 
विंटेज हेयर स्टाइल : इस हेयर स्टाइल में बालों को ऊपर की ओर से कर्ल करके पफ बना दिया जाता है और नीचे की ओर खुला रखा जाता है। 
 
प्लेटेड बन : साइड से खजूर चोटी बना कर उसे जूड़े का रूप देना, रूटीन अवसरों पर पहनी जाने वाली साड़ी पर बेहद खास लगता है।   
 
मांग टीका हेयर स्टाइल : यदि आप साड़ी पर मांग टीका लगाने वाली हैं, तो ऐसा हेयर स्टाइल बहुत जंचता है। इसमें आप मांग टीका के लिए बालों में जगह कर देती हैं और बाकी बालों को एक तरीके से खुला छोड़ दें।  
 
एंबेलिश्ड जूड़ा : ब्रेडेड बन में आप लिली या गुलाब को साइड टक कर लें। यह हल्दी की रस्म या मेंहदी की रस्म के दौरान पहनी जाने वाली साड़ी में बहुत अच्छा लगता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »