20 Apr 2024, 02:34:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

ऑफिस में डिफरेंट लुक के लिए करे इन एक्सेसरीज का इस्तेमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2019 4:54PM | Updated Date: May 1 2019 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हर महिला चाहती है कि वह अपने लुक के लिए पहचानी जाए और उसका लुक उसकी खूबसूरती को बढाने का काम करें। खासतौर से महिलाऐं अपने ऑफिस में डिफरेंट लुक पाना पसंद करती हैं। इसलिए आज हम आप महिलाओं के लिए कुछ ऐसी एक्सेसरीज की जानकारी लेकर आए है जिनकी मदद से आपको अपने लुक को डिफरेंट और बेहतरीन दिखाने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन एक्सेसरीज के बारे में।
 
रिस्टवॉच
ऑफिस में रिस्टवॉच पहनने से आपको एक अलग ही लुक मिलता है। ये प्रोफेशनलिज्म भी दिखाता है। आजकल छोटी और बड़ृी दोनों ही घड़ियां चलन में हैं।

क्लच
हैंडबैग तो अक्सर ही ऑफिस ले जाती होंगी। लेकिन अब क्लच ट्राई कर के देखिए।
 
ईयररिंग्स 
छोटे ईयररिंग्स आपके ऑफिस लुक को और क्लासी बना देंगे। ऑफिस में बड़े ईयररिंग्स पहनने से बचें।
 
फुटवेयर 
आप लेदर के फुटवेयर ट्राई कर सकती हैं। साथ ही स्नीकर्स और पंप भी आपके लुक को कॉम्पलीमेंट करेंगे। हील्स लेते समय ध्यान रखें कि चलने पर उसमें से आवाज ना आती हो।
 
बेल्ट
वो जमाना गया जब बेल्ट सिर्फ जींस में ही लगाया जाता था। लेदर के पतले बेल्ट आप वन पीस पर भी ट्राई कर सकती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »