20 Apr 2024, 08:32:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

केपी सिंह-

इंदौर। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर की ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने का काम शुरू हो गया है। धरोहरों को पुराने स्वरूप में लौटाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद हैरिटेज वॉक के लिए भी काम भी शुरू हो गया है। वहीं निगम विकास में बाधकों को हटाने की रणनीति बना रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत तारों के जाल को हटाया जाएगा। स्मार्ट सिटी के 742 एकड़ के तहत राजबाड़ा व आसपास के क्षेत्रों को पेडस्ट्रीयल जोन के तहत विकसित करेंगे। राजबाड़ा के आसपास नो व्हीकल जोन बनाया जा रहा है, ताकि होने वाले शोर-शराबे व लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सके। इन स्थानों पर ई-रिक्शा चलेंगे। 
 
पर्यटकों के लिए रहेंगे गार्ड 
हैरिटेज वॉक के तहत राजबाड़ा के आसपास के मंदिर, छत्रियां, सराफा बाजार सहित अन्य छोटे बाजारों को जोड़ा गया है। इनमें दुर्गा मंदिर, मार्तंड मंदिर, गोपाल मंदिर, कांच मंदिर भी आदि शामिल हैं। डेढ़ से दो किमी की हैेरिटेज वॉक देवलालीकर कला विथिका से बोलिया सरकार की छत्रियों से शुरू होकर कृष्णपुरा की छत्रियां, राजबाड़ा, आसपास के मंदिरों से होते हुए सराफा बाजार और कांच मंदिर पर खत्म होगी। ये डेढ़-दो किमी की वॉक रहेगी। इसमें देश-विदेश से आने वाले सैलानी हैरिटेज वॉक के माध्यम से इन स्थानों को निहार सकेंगे। रास्ते में वे इन ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन भी कर सकेंगे। रोशनी में नहाई कृष्णपुरा की छत्रियां निहार सकेंगे और सराफा चौपाटी पर इंदौरी खान-पान का आनंद उठा सकेंगे। पर्यटकों के लिए गाइड भी रहेंगे। 

वीर सावरकर मार्केट से होगा नो व्हीकल जोन 
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के एक्सपर्ट विजय मराठे ने बताया एमजीओ की टीम टूरिज्म गाइड के रूप में काम करेगी। हैरिटेज वॉक के दौरान पर्यटकों को इंदौर का ऐतिहासिक महत्व, फूड कल्चर, भाषा आदि के बारे में भी बताएंगे। शहर का मध्य स्थान है, जिसमें टूरिस्ट को आने-जाने में परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा गया है। हैरिटेज वॉल देवलालीकर कला विथिका से राजबाड़ा होते हुए कांच मंदिर तक रहेगी। इसमें नौ व्हीकल जोन की शुरुआत वीरसावरकर मार्केट से हो जाएगी, जो क्लॉथ मार्केट तक रहेगी। इसमें सैलानी पैदल आ जा सकेंगे। राजबाड़ा से सराफा होते हुए कांच मंदिर तक पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा भविष्य में इन रूट पर ई-रिक्शा चलाने की प्लॉनिंग भी है। इसमें डेढ़ किमी के आस-पास का ट्रेक रहेगा, जिसका डेव्लपमेंट किया जाएगा। 
 
ये होगा राजबाड़ा पर खास 
राजबाड़ा के आसपास के क्षेत्रों से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके अलावा झूल रहे तारों के जाल को हटाया जाएगा और दुकानों को खूबसूरत बनाया जाएगा। इसमें दुकानों के बाहर अस्थायी अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इसके बाद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत उन्हें व्यवस्थिति तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके पीछे निगम की मंशा है कि बाहर से आने वाले लोगों को राजबाड़ा का खूबसूरत स्वरूप दिखाई दे। वहीं रास्तों को बंद कर पेडस्ट्रीयल जोन के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि कोई वाहन अंदर न जाए, इसीलिए वीरसावर मार्केट के पास ही पार्किंग बनाई जाएगी, जहां पर शहरवासी गाड़ियों की पार्किंग करें। 

ये रहेगा हैरिटेज वॉक 
1. देवलालीकर कला विथिका 
2. बोलिया सरकार की छत्री
3. घाट
4. कृष्णपुरा छत्री
5. वीर सावरकर मार्केट 
6. एसबीआई बिल्डिंग 
7. बांके बिहारी मंदिर 
8. गोपाल मंदिर 
9. इमामबाड़ा 
10. दुर्गा माता मंदिर 
11. शिव विलास पैलेस
12. मार्तंड मंदिर 
13. राजबाड़ा 
14. सराफा होते हुए कांच मंदिर 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »