26 Apr 2024, 03:48:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

पिछली धनतेरस से इस धनतेरस तक बाजार में बल्ले-बल्ले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2017 2:49PM | Updated Date: Oct 18 2017 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

- पंकज भारती

इंदौर। देश की आम जनता के लिए भले ही अच्छे दिन नहीं आए हो लेकिन भारतीय शेयर बाजारों में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए अच्छे दिन अवश्य चल रहे हैं। भारतीय शेयर बाजार ने साल 2016 के धनतेरस पर निवेशकों को 17 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। अर्थात एक साल पहले शेयर बाजार में एक लाख रुपए का निवेश करने वाले निवेशकों का पैसा वर्तमान में एक लाख 17 हजार रुपए हो गया है। 

सेंसेक्स का दम
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स एक साल पहले 27941.51 अंक पर था वहीं मंगलवार को इसका स्तर 32609.16 अंक रहा। इस प्रकार सेंसेक्स में पिछली धनतेरस से इस धनतेरस तक 4667.65 अंकों (16.7 फीसदी) की बढ़त दर्ज की गई। पिछले एक साल के दौरान बीएसई सेंसेक्स का न्यूनतम स्तर 25717.93 अंक रहा जो कि 21 नवंबर 2016 को रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, इस साल धनतेरस (17 अक्टूबर 2017) को सेंसेक्स पिछले एक साल के सर्वोच्च स्तर 32699.86 अंक पर पहुंचा। सेंसेक्स का वर्तमान स्तर इसका लाइफ टाइम हाई भी है।

निफ्टी भी नहीं कम
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के संवेदी सूचकांक निफ्टी ने एक साल में 18.48 फीसदी अर्थात 1596.45 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की है। एक साल पहले इसका स्तर 8638.0 अंक था, जो अब बढ़कर 10234.45 अंक पर पहुंच गया।
 
मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से भारत की टॉप कंपनियों का प्रदर्शन

रिलायंस इंडस्ट्रीज 
मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने निवेशकों को जोरदार तरीके से 65 फीसदी से अधिक का रिटर्न प्रदान किया। एक साल पहले कंपनी का शेयर 527.48 रुपए के स्तर पर था, जो वर्तमान में 874.25 रुपए पर पहुंच गया है। 
निवेश राशि - एक लाख रुपए 
रिटर्न -  एक लाख 65 हजार 700 रुपए
 
टीसीएस
मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस ने पिछली धनतेरस से इस धनतेरस तक निवेशकों को 8.1 फीसदी का रिटर्न प्रदान किया है। एक साल पहले कंपनी का शेयर 2398.70 रुपए पर था, जबकि वर्तमान में यह 2595 रुपए पर है।
निवेश राशि - एक लाख
रिटर्न - एक लाख आठ हजार 100 रुपए
 
एचडीएफसी बैंक
कंपनी ने अपने निवेशकों के भरोसे को कायम रखते हुए 47.0 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। सालभर के दौरान कंपनी का शेयर 591.8 रुपए बढ़कर 1850.85 रुपए पर पहुंच गया है।
निवेश राशि - एक लाख रुपए, रिटर्न - एक लाख 47 हजार रुपए
 
आईटीसी
पिछली धनतेरस पर कंपनी का शेयर 243.10 रुपए के स्तर पर था। वर्तमान में यह 24.1 रुपए की तेजी के साथ 267.20 रुपए पर पहुंच गया है। इस प्रकार इसने निवेशकों को 9.91 फीसदी का प्रतिफल प्रदान किया। 
निवेश राशि - एक लाख रुपए
रिटर्न - एक लाख नौ हजार नौ सौ रुपए

एचडीएफसी 
एचडीएफसी का शेयर अपने निवेशकों को 26.75 फीसदी का रिटर्न देने में कामयाब रहा। पिछले धनतेरस पर कंपनी का शेयर 1391.70 रुपए पर था, जबकि वर्तमान में यह 1764.0 रुपए पर है।
निवेश राशि - एक लाख रुपए, रिटर्न - एक लाख 26 हजार 750 रुपए 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »