19 Apr 2024, 09:46:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। आलिया भट्ट ने हाल ही में ट्विटर पर एक अनोखे सवाल-जवाब वाले सेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान आलिया थोड़ी शरमाई भी दिखी। इस दिलचस्प सेशन में आलिया भट्ट के फैंस उनसे कुछ दिलचस्प सवाल भी पूछ सकते थे। वहीं एक फैन ने आलिया से रोचक सवाल पूछा। दरअसल यह फैन आलिया को इस कदर पसंद करता है कि उसने बिना डरे पूछ लिया कि क्या हम आपको आलिया कपूर बुला सकते हैं? जाहिर तौर पर इस फैन का का इशारा आलिया और रणबीर कपूर के रिश्ते पर था। आलिया ने इस सवाल का जवाब बड़े ही निराले तरीके से दिया।
 
जवाब में आलिया ने भी एक तरह से उसकी बात पर मुहर लगा दी। आलिया के जवाब से फैन बहुत खुश हुआ होगा। आलिया ने कहा कि हिमांशु क्या मैं आपको कॉल कर सकती हूं। वहीं सोशल मीडिया पर फैन भी आलिया की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। आपको बता दें कि रणबीर और आलिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। दोनों को एक-दूसरे के साथ सेट पर काफी समय बिताते हैं। अभी तक रणबीर और आलिया ने अपने रिलेशन के बारे में खुलकर बात नहीं की है लेकिन हाल ही में महेश भट्ट ने उनके रिश्ते के बारे में बताया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »