अबू धाबी। ब्राजील की एक मॉडल को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने के मामले में अबू धाबी में गिरफ्तारी के बाद रिहा किए गए भारतीय गायक मीका सिंह को पेश गया गया। मीका को गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया और भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद उन्हें रिहा भी कर दिया गया।
संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सूरी के मुताबिक मीका को कल रात साढ़े ग्यारह बजे रिहा किया गया। सत्रह वर्षीय ब्राजीलियन मॉडल ने मीका पर बॉलीवुड फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देने के साथ ही उसे आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का आरोप लगाया था। मीका को दुबई में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गुरुवार को भारत लौटना था।