मुंबई। ऐश्वर्या राय हाल ही में बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थीं। वो एक फैशन शो अटेंड करने आराध्या को लेकर पहुंची थीं। अब ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन के साथ आराध्या नजर आ रही हैं।
इससे पहले ऐश्वर्या राय ने कहा था कि अभिषेक और मेरे परिवार के बीच एक समानता है कि हम भारतीय होने पर गर्व करते हैं।
हम पूरे परिवार के साथ कोई भी त्योहार आनंद के साथ मनाते हैं। आराध्या को भी हम पारंपरिक तौर तरीके सिखाते हैं। यही जिंदगी है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपना 76वां जन्मदिन मनाया। उस वक्त भी ऐश्वर्या ने अमिताभ बच्चन और आराध्या की तस्वीर शेयर की थी। इस खूबसूरत तस्वीर में दोनों खूब मस्ती करते नजर आए थे।