20 Apr 2024, 08:47:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘बाहुबली’ प्रभास और अनुष्का शेट्टी की शादी को लेकर बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 12:36PM | Updated Date: Jun 21 2018 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बाहुबली सीरिज ने जो रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है उसकी वजह फिल्म की कहानी, ग्राफिक्स के अलावा स्टारकास्ट भी हैं। फिल्म के कपल प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता, जो आसान काम नहीं था। उनकी फिल्मों में कैमिस्ट्री लाजवाब थी। इसके बाद से उनके आॅन-स्क्रीन कैमिस्ट्री के बारे में भी चचार्एं होने लगी।
 
दर्शक और फैंस अनुष्का और प्रभास की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। उनके आॅनस्क्रीन रोमांस ने काफी नजरों को अपनी तरफ घुमाया है। हालांकि दोनों ने कभी इसका खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह किसी से छुपा भी नहीं है। फैंस भी यह चाहते हैं कि दोनों जल्द ही शादी भी कर लें। इस बारे में दोनों ने लगातार मीडिया को मना किया है कि ऐसा कोई प्लान अब तक नहीं है।
 
पिछले कई दिनों से दोनों के रिलेशनशिप के अगले लेवल पर जाने की चर्चा चल रही है और यह है शादी। हालांकि दोनों ने अब तक ऐसी कोई हिंट मीडिया या फैंस को नहीं दी है और ना ही अपने रिश्ते के बारे में कभी बात की है। अब खबर आई है कि अनुष्का शेट्टी ने हाल ही में सभी अफवाहों को खत्म कर दिया। अनुष्का ने साफ तौर पर कहा है कि प्रभास उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। वे दोनों शादी नहीं कर रहे हैं।
 
अनुष्का ने अब इस बारे में चुप रहना सही नहीं समझा। अनुष्का ने कहा कि उन्हें सेटल होने की अभी कोई जल्दी नहीं है। वहीं अनुष्का का साथ देते हुए प्रभास ने भी बयान देते हुए कहा कि उनका भी शादी का कोई मन नहीं है। साथ ही यह उनका निजी मामला है और वे इस बारे में किसी को कोई सफाई नहीं देना चाहते। उन्होंने अपने फैंस के लिए कहा कि वे जब भी शादी की प्लानिंग करेंगे वे उन्हें जरुर बताएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »