28 Mar 2024, 23:33:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और पूर्व मिस श्रीलंका और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को दीवाना बनाने जा रही है। सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीस ने फिल्म किक में साथ काम किया था। फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म में सलमान और जैकलीन ने 'जुम्मे की रात' गाने में अपनी केमिस्ट्री से हर किसी का दिल जीत लिया था और अब इस जोड़ी ने रेस 3 के पहले गीत 'हिरिये' के साथ एक बार फिर दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है।
 
सलमान और जैकी का जुम्मे की रात आज भी दर्शकों के जहन में तरोताज़ा है और सलमान का हुक स्टेप हर किसी का पसंदीदा है। और अब, एक बार फिर सलमान और जैकी "हिरिये" में अपने सिजलिंग अवतार से हर किसी का दिल जीतने के लिए तैयार है। रेस 3 का यह गीत रिलीज हो गया है। इस गाने को नेहा भसीन और पंजाबी गायक डीप मनी ने अपनी आवाज़ दी है। रेस 3 ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »