26 Apr 2024, 03:50:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

चलती का नाम गाड़ी के रीमेक में काम करना चाहते हैं अनिल कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2018 5:21PM | Updated Date: Apr 20 2018 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया और जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर सुपरहिट कॉमेडी फिल्म चलती का नाम गाड़ी के रीमेक में काम करना चाहते हैं। अनिल कपूर ने ट्वीट किया, 'टोटल धमाल' की शूटिंग से पहले प्रेरणा लेने के लिए 'चलती का नाम गाड़ी' देख रहा हूं। क्या आप उस समय की सादगी को याद नहीं करते?  यदि कोई फिल्म बनाने वाला है तो रणवीर सिंह, वरुण धवन और मैं तैयार हैं अशोक, किशोर और अनूप कुमार का किरदार निभाने के लिए।
 
फिल्म 'टोटल धमाल' का निर्माण इंद्र कुमार, अशोक ठाकरिया और अजय देवगन कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय, रितेश देशमुख, माधुरी दीक्षित, अरसद वारसी और जावेद जाफरी भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1958 में प्रदर्शित सत्येन बोस निर्देशित फिल्म चलती का नाम गाड़ी बॉलीवुड में सदाबहार कॉमेडी फिल्म में शुमार की जाती है।  फिल्म में अशोक कुमार, किशोर कुमार, अनूप कुमार और मधुबाला ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थी।  फिल्म में किशोर कुमार और मधुबाला पर फिल्माया यह गाना 'एक लड़की भींगी भागी सी' आज भी लोकप्रिय है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »