28 Mar 2024, 19:46:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मैडम तुसाद म्यूजियम में शुमार कैटरीना कैफ का वैक्स स्टेचू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2018 10:34AM | Updated Date: Apr 15 2018 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लंदन के बाद अब न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद म्यूजियम में कैटरीना कैफ ने अपनी जगह बना ली है। मैडम तुसाद म्यूजियम (न्यूयॉर्क) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कैटरीना कैफ के नए स्टेचू की फोटोज को शेयर किया है। कैटरीना ने खुशी जताते हुए ट्वीट किया है। फोटो में देखा गया कि कैटरीना की स्टेचू को काफी सुंदरता के साथ बनाया गया है। इसमें कैटरीना चमकदार लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं। 
 
मैडम तुसाद म्यूजियम (न्यूयॉर्क) ने अपने ट्विटर अकाउंट  से कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो डांस मोशन में नज़र आ रही हैं। हॉलीवुड की कई पॉपुलर हस्तियों के स्टेचू लगाए गए है। लेकिन महानायक अमिताभ बच्चन के ठीक समीप कटरीना कैफ स्टैच्यू लगाया है। म्यूजियम में आप शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर को भी देख सकते हैं। 
 
बता दें कि इस स्टैचू को 20 कलाकारों ने मूर्त रुप दिया। इस स्टैचू की कीमत 150,000 डॉलर यानी 96 लाख रुपए है। इससे पहले 2015 में कैटरीना ने लंदन के म्यूजियम में लगे अपने वैक्स स्टेचू को रिवील किया था । 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »