28 Mar 2024, 18:23:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कुछ ऐसे एंजॉय कर रही हैं दीपिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 11:10AM | Updated Date: Mar 17 2018 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'ससुराल सिमर का' की 'सिमर' यानी दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की शादी हो गई है। दोनों अब अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। दोनों अब मुंबई में रह रहे हैं। दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपनी और शोएब की कई तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में दोनों के बीच प्यार के साथ-साथ दोनों की क्यूट बॉन्डिंग भी दिख रही है। ये तस्वीरें दोनों के डेली रुटीन की है। दोनों साथ में ब्रश करते हैं, साथ में घर का काम भी करते हैं फिर स्कूटी पर दोनों घूमते हुए भी दिख रहे हैं।

दोनों के निकाह के बाद ये खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है। जिस पर दीपिका ने कुछ दिनों पहले खुलासा किया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने इस्लाम कबूलने की बात मानी और कहा कि उन्हें अपने इस फैसले पर गर्व है। दीपिका ने कहा था, 'इस फैसले में मेरे परिवार ने मेरा पूरा साथ दिया। ये मेरी जिंदगी का पर्सनल मामला है। किसी को इसमें दखल देने की जरूरत नहीं है।' दीपिका ने आगे कहा था, 'जो है वो है। मैंने ये किया है, लेकिन क्यों और कब किया इस बारे में मुझे बताने की जरूरत नहीं है। ये मेरा पर्सनल मैटर है।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »