29 Mar 2024, 01:34:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी नेहा शर्मा की बहन आइशा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2018 3:53PM | Updated Date: Feb 16 2018 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जानी मानी अभिनेत्री नेहा शर्मा की बहन आइशा शर्मा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। निर्माता- निर्देशक निखिल अडवाणी एक फिल्म बना रहे हैं, जिसे मिलाप झावेरी निर्देशित करेंगे। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें जॉन अब्राहम और मनोज वाजपेयी की मुख्य भूमिकाएं होगी। फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं है। फिल्म अगले महीने की पांच तारीख से फ्लोर पर जाएंगी और साल 2019 में जून के आसपास रिलीज़ होगी। 
 
  बताया जा रहा है कि नेहा शर्मा की बहन आइशा शर्मा इस फिल्म से बॉलीवुड में प्रवेश कर रही है। आइशा मॉडलिंग करती रही हैं। आइशा को पहले वरुण धवन के साथ फिल्म जुड़वा 2 में रोल की बात चली थी लेकिन बात बन नहीं पाई। हाल ही में उनका नाम अर्जुन कपूर के नमस्ते इंग्लैण्ड के लिए भी सामने आया था। आइशा ने साऊथ की फिल्मों में काम किया है लेकिन ये उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। आइशा,सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के कारण हमेशा चर्चा में रहती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »