28 Mar 2024, 14:37:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनव बिंद्रा का किरदार निभायेंगे हर्षवर्धन कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 11:25AM | Updated Date: Feb 17 2020 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन कपूर सिल्वर स्क्रीन पर ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाते नजर आयेंगे। अनिल कपूर के पुत्र हर्षवर्धन कपूर ने अभिनव बिन्द्रा की बायोपिक की शूटिंग शुरू कर दी है। अनिल कपूर फिल्म में बिंद्रा के पिता की भूमिका निभाएंगे। अनिल कपूर ने ट्वीट कर यह घोषणा की। अनिल कपूर ने हर्षवर्धन और बिंद्रा के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘शुरुआत हो रही है।’’      

बताया जा रहा है कि यह फिल्म बिंद्रा की आत्मकथा ‘‘ए शॉट ऐट हिस्ट्री: माई ऑब्सेसिव जर्नी टू ओलंपिक गोल्ड ऐंड बियोंड’’ पर आधारित है। हर्षवर्धन ने  बिंद्रा के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ शुरुआत बहुत खास होती है। खासतौर पर तब, जब आपको कोई ऐसा किरदार निभाने को मिले जिसने देश को दुनिया भर में गौरव दिलाया हो। मुझे खुशी है कि मुझे अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाने का मौका मिला है। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि इस भूमिका के साथ न्याय कर पाऊं।’’  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »